Print Insider: सुधीर भाजपा के  नेता हैं या पत्रकार ! दिल्ली की जनता का अपमान करने पर ट्रोल हुए जी न्यूज़ के पत्रकार सुधीर चौधरी । खुल कर तो नहीं कहा पर बंद मायनों में सुधीर चौधरी ने दिल्ली की जनता को गद्दार, खुदगर्ज, मुफ्तखोर और देशद्रोही तक बोल दिया।

दरअसल, सुधीर चौधरी का मानना है कि अरविंद केजरीवाल(आम आदमी पार्टी) को दिल्ली की जनता का आर्शीवाद दोबारा उनकी मुफ्त योजनाओं की वजह से मिला है। जबकि सुधीर चौधरी के मुताबिक दिल्ली की जनता को केजरीवाल सरकार के काम को देखकर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट करना चाहिए।
Sudhir Chaudhary insult Delhi people. Print Insider

सुधीर चौधरी ने जी न्यूज के डीएनए मे अपने विश्लेषण मे कहा कि दिल्ली की जनता को देश की कोई चिंता नहीं। देश टूटे-फूटे इससे उनका कोई लेना देना नहीं। बालाकोट और एयर स्ट्राइक से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। राष्ट्र, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं। दिल्ली की जनता बस अपनी स्थानीय दुनिया तक सीमित रहना चाहती है।

धारा-370, राम मंदिर, कश्मीर इस तरह की बातें कोई मायने नहीं रखती. इस तरह के मुद्दे कोई मायने नहीं रखते. दिल्ली की जनता को न तो बालाकोट स्ट्राइक से कोई लेना-देना है, न राम मंदिर से कोई मतलब है और न कश्मीर की धारा 370 से कोई लेना-देना है. न उसे देश के टूट जाने से कोई लेना-देना है.

सुधीर चौधरी ने दिल्ली के चुनावी नतीजों के अनुमानों पर विशलेषण करते हुए कहा किज़

 दिल्ली के लोग देश के महत्त्वपूर्ण मुद्दों को केवल सोशल मीडिया तक सीमित रखना चाहते है। पार्टियों में ड्रिंक करते हुए वो राजनीति मुद्दों पर बात करते हैं। राजधानीवासी केवल अपने में मस्त रहना चाहते हैं। मुग़लों का राज वापस आ जायेगा..राम मंदिर.. कश्मीर में धारा 370.. इन बातों का इन पर कोई असर नहीं पड़ा।

भाजपा के दिल्ली हारने के अनुमान पर ही सुधीर चौधरी के विश्लेषण में आखिर इतना क्रोध और कुंठा क्यों फूट पड़ी ! सोशल मीडिया में जी न्यूज के कार्यक्रम में सुधीर की ऐसी पेशकश का वीडियो वायरल हो रहा है।


सवाल उठाये जा रहे हैं कि एक पत्रकार जनादेश पर सवाल कैसे उठा सकता है। जनता अपने विवेक से मतदान करती है। वो किसी जिताये और किसे हराये ये उसका निजी अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनादेश का सम्मान है। उसपर उंगली उठाने या सवाल खड़ा करने का किसी को हक़ नहीं।

इन्हे भी पढ़ें :- बुखार आने पर सोचा कि कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है, इसलिए सुसाइड कर लिया

दिल्ली की जनता पर सवाल उठाते सुधीर चौधरी के वीडियो के साथ उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। दिल्ली में मतदान के बाद एक्जिट पोल के सभी अनुमानों में भाजपा का बुरी तरह हारना और आप का बहुमत से जीतना बताया जा रहा है। इन अनुमानों से ही सुधीर चौधरी दिल्ली के मतदाताओं पर तिलमिलाए दिखाई दिए।

एक पत्रकार का ऐसा रुख देखकर लोग सोशल मीडिया में लिख रहे हैं कि एक हारा हुआ जाहिल और घटिया नेता तो जनादेश पर सवाल उठाने की जेहालत कर सकता है, पर पर यदि एक पत्रकार ऐसा करे तो उसे पत्रकार तो नहीं कहा जा सकता है। बाकी आप कुछ भी कह लो।