25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ माह बाद शराब की दुकानें खुली हैं। 4 मई से 17 मई तक जारी लॉकडाउन के तीसरे फेज में सरकार ने तमाम रियायतों के साथ शराब के ठेकों को भी खोलने की मंजूरी दी थी। ठेके खुलने के बाद शराब लेने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लग गए। हाल ये हुआ कि देश के कई हिस्सों में शराब के ठेकों के बाहर करीब 2-2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। ठेकों के बाहर लोगों की लंबी कतारों के तमाम वीडियो औऱ तस्वीरें सामने आई हैं। ठेके के बाहर लोगों की लंबी कतारों पर जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट के लि…
कुछ समय पहले ख़बर आई. असम की जाबेदा बेगम ने अपनी नागरिकता साबित करने के लिए पैनकार्ड , आधार कार्ड , वोटर कार्ड जैसे 15 डॉक्यूमेंट पेश किए, लेकिन गुवाहाटी हाईकोर्ट में अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाईं। इससे पहले फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने भी उन्हें विदेशी घोषित किया गया था. अब उन्हें साबित करना है कि वो भारत की नागरिक हैं. तमाम काग़ज़ भी उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बाद से देश के कई हिस्सों में डोक्युमेंट को लेकर कन्फ्युजन है। इसके साथ NRC-NPR का नाम भी लिया जाता है। नागरिकता कैसे साबित हो, इसके लिए कौन से काग़ज…
छत्तीसगढ़ सरकार ने पाया है कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों में से हर चार राशन कार्डों में से लगभग एक फर्जी था। आधार का उपयोग करके पिछले साल एक विशेष चार महीने का सत्यापन अभियान शुरू करने के बाद, कांग्रेस सरकार ने पाया कि राज्य के 72 लाख पीडीएस कार्डों में से 16 लाख या लगभग 22 प्रतिशत फर्जी थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेंगलुरु में एक मीडिया कार्यक्रम में कहा। इन कार्डों में गरीबी रेखा से नीचे के दो और गरीबी रेखा से ऊपर के वर्गों को या तो गैर-मौजूद लाभार्थियों के नाम पर बनाया गया था, या नामों का द…
इस वीडियो को जामिया लाइब्रेरी के ओल्ड रीडिंग बिल्डिंग का बताया जा रहा है. जामिया के छात्रों और अल्युमनाई का एक संगठन है, जामिया को-ऑर्डिनेशन कमिटी. JCC ने ट्विटर पर 45 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. ये फुटेज बहुत ही डरावना है. इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि हेलमेट पहने पुलिसवालों का एक दल लाइब्रेरी के अंदर घुसता है और किताब लिए बैठे लोगों पर लाठियां बरसाना शुरू कर देता है. एक छात्र अपनी किताब उठाकर दिखाता है. लेकिन पुलिसवाले तनिक भी रहम नहीं करते और लाठियां भांजना जारी रखते हैं. ये है वह वीडियो:- दरअसल बात 15 दिसंबर 2019. दिल्ली क…
गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं. दाम करीब डेढ़ सौ रुपए तक बढ़ गए हैं. छह महीने में छठी बार सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. बढ़े हुए रेट्स के बाद नेशनल कैपिटल दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 858.5 रुपए का मिलेगा, यानी पहले से 144.5 रुपए महंगा. नए रेट देश भर में बुधवार से ही लागू हो गए हैं. सिलेंडर का दाम बढ़ने का ज्यादा बोझ गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने वाले लोगों पर पड़ेगा. वजह- सरकार ने सिलेंडर का दाम बढ़ने के साथ-साथ सब्सिडी भी बढ़ा दी है. सब्सिडी 153.86 रुपए से बढ़ाकर 291.48 रुपए कर दी गई है. यानी जो लोग सब्सिडी वाला सिलेंडर लेते हैं…
Social Plugin